Tag Archives: Hindu dharm

‘हिंदुओं को भी मंगलवार को मिले छुट्टी’, झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले हिमंत ने कर दी अलग मांग; गरमाई सियासत

हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में सभा में कहा कि झारखंड सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों को शुक्रवार को छुट्टी दे रहे हैं तो हिंदुओं को भी हनुमान चालीसा के लिए छुट्टी देनी होगी। उन्होंने झारखंड में घुसपैठियों माफिया और दलालों की सरकार चलने का आरोप लगाया।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में हेमंत सरकार मुसलमानों को स्कूलों में नमाज के लिए शुक्रवार को छुट्टी दे रही है, तो मंगलवार को हिंदुओं को भी हनुमान चालीसा के लिए छुट्टी देनी होगी। विधानसभा परिसर में नमाज के लिए कमरा देने की बात करते हैं तो हमलोगों को भी हनुमान चालीसा पढ़ने दिया जाए।

झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस व राजद की सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। यह बातें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कांप्लेक्स मैदान में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में हुई सभा में कहीं।

राम मंदिर का निर्माण कर रामराज लाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर रामराज लाने का प्रयास किया गया है। झारखंड सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम और जामताड़ा प्रत्याशी इरफान अंसारी को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि ये लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे, इनकी गंगा में सर्विसिंग करना जरूरी है। बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी समाज नुकसान हो रहा है। झामुमो ने चुनाव में वादा किया था कि पांच लाख को नौक

घुसपैठियों, माफिया व दलालों की सरकार चल रही- हिमंत

हिमंत ने आगे कहा कि झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की सरकार बनाएं। अभी तो यहां घुसपैठियों, माफिया व दलालों की सरकार चल रही है।

इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमारी सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना को कैबिनेट की पहली बैठक में पारित किया जाएगा।

यह भी कहा कि कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन मंईयां योजना और अबुआ आवास के नाम पर जनता के साथ झूठ की राजनीति कर रहे हैं। यहां बेरोजगारी चरम पर है, युवा भटक रहे हैं, सरकार घोटाला कर रही है।

भाजपा ने की बोरियो से झामुमो प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग

उधर,भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के खिलाफ कार्रवाई करने व उनका नामांकन रद्द करने की मांग की।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पूर्व पूरे बोरियो विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर व पंफलेट बांटा जा रहा है। दीवारों पर भी पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। संबंधित पोस्टर व पंफलेट पर लोबिन हेंब्रम का चित्र है और नाम लिखा है धनंजय सोरेन का।

चुनाव चिह्न तीर-धनुष है। इसका अर्थ यह है कि लोबिन हेंब्रम चित्र में हाथ जोड़कर जनता से अपील कर रहे हैं कि धनंजय सोरेन को वोट दें। इस प्रकार का कार्य किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यह बहुत ही गंभीर विषय है। दूसरे का चित्र लगाकर वोट मांगना गंभीर अपराध है। भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध है।

आरपी एक्ट में इस प्रकार के मामले प्रतिबंधित हैं। प्रतिनिधिमंडल की ओर से साक्ष्य के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। भाजपा के प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने भी बोरियो में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे।

पाकिस्तान में हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या, प्रकाश पर्व के मौके पर जा रहा था श्री ननकाना साहिब

श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने श्री ननकाना साहिब जा रहे एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पाकिस्तान के शहर लाहौर की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सिंध प्रांत का रहने वाला था। लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों ने उसे गोली मारी। गुरुवार को उसने अस्पताल में दम तोड़ा है।

Pakistan News: श्री ननकाना साहिब की फोटो।

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हिंदू श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने श्री ननकाना साहिब जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

लुटेरों ने लाखों की नकदी लूटी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना शहर के रहने वाले राजेश कुमार अपने दोस्त और एक रिश्तेदार के साथ कार से लाहौर से ननकाना साहिब जा रहे थे। रास्ते में लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर मनानवाला-ननकाना साहिब रोड पर तीन लुटेरों ने उन्हें रोका। पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने तीनों से साढ़े चार लाख पाकिस्तानी रुपये लूटे। कार चालक से भी 10 हजार पाकिस्तानी रुपये छीने। मगर इस दौरान राजेश कुमार ने लुटेरों को विरोध कर दिया। बदले में लुटेरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

अस्पताल में राजेश ने तोड़ा दम

गोली लगने के बाद राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने गुरुवार को दम तोड़ दिया। रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनकी जन्मस्थली गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत से भी 2,500 से अधिक सिख श्रद्धालु प्रकाश पर्व में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे हैं।

 

हिंदू धर्म, युद्ध और अप्रवासियों को लेकर क्या है Vivek Ramaswamy की सोच? ट्रंप सरकार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Vivek Ramaswamy विवेक रामास्वामी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया है। इतना ही नहीं ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए विवेक रामास्वामी को देशभक्त अमेरिकी बताया है। विवेक का जन्म 9 अगस्त 1985 को हुआ था। वे एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और उद्यमी हैं। ओहिया में जन्मे विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के आप्रवासी थे।

Vivek Ramaswamy: ट्रंप ने रामास्वामी को अपनी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vivek Ramaswamy। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार अपनी सरकार के अहम पदों पर नियुक्तियां कर रहे हैं।

उन्होंने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया है। इतना ही नहीं ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए विवेक रामास्वामी को ‘देशभक्त अमेरिकी’ बताया है।

एलन मस्क के साथ मिलकर विवेक रामास्वामी सरकार में नौकरशाही, अप्रासंगिक नियम-कानून और अनावश्यक खर्चों को रोकने के अलावा फेडरल एजेंसियों के पुनर्गठन पर काम करेंगे।

Vivek Ramaswamy

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

विवेक का जन्म 9 अगस्त, 1985 को हुआ था। वे एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और उद्यमी हैं। ओहिया में जन्मे विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के आप्रवासी थे। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान की डिग्री हासिल की और फिर येल लॉ स्कूल की पढ़ाई पूरी की। रामास्वामी ने एक बायोटेक कंपनी भी शुरु किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘वोक इंक.’ सहित कई किताबें भी लिखीं।

 विरोधी हैं रामास्वामीयुद्ध

गौरतलब है कि रामास्वामी युद्ध विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर देंगे।

वह हिंदू धर्म का पालन करते हैं, लेकिन ईसाइयों के समान ‘समान मूल्य’ साझा करते हैं। चुनावी कैंपेन में वो इस बात को कई बार बोल चुके हैं कि वह अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे।

Vivek Ramaswamy

बात करें रामास्वामी की संपत्ति की तो जनवरी 2024 में फोर्ब्स ने अनुमान लगाया कि रामास्वामी की कुल संपत्ति 960 मिलियन डॉलर से अधिक है। उनकी संपत्ति बायोटेक और वित्तीय व्यवसायों से आती है।

अवैध प्रवासियों को लेकर क्या है रामास्वामी की सोच?

विवेक रामास्वामी ने कहा था कि अगर वे देश के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज देंगे। उन्होंने दो टूक कहा था कि अमेरिका में जो भी गैरकानूनी रूप से रह रहा है, उन पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. उन्हें उनके देश भेजा जाएगा। हम इन अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. साथ ही उनके बच्चों की नागरिकता भी खत्म करेंगे।

बता दें कि इस बार रिपब्लिक पार्टी की ओर से पहले विवेक ने भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश की थी। हालांकि, कुछ समय बाद विवेक ने अपना अभियान खत्म करते हुए ट्रंप को समर्थन दे दिया था।

इसके बाद वो ट्रंप के चुनावी अभियान में अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया और ट्रंप की नीतियों के प्रचार के साथ ही लोगों से ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनाने की भी अपील की थी।