Tag Archives: Amit shah

महाराष्ट्र की जीत को बताया ऐतिहासिक, झारखंड में इंडी गठबंधन को दी बधाई; चुनाव नतीजों पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन

Election Results महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सुशासन और विकास की जीत बताई है। वहीं हेमंत सोरेन और जेएमएम गठबंधन को झारखंड में विजय के लिए बधाई दी है। पीएम ने कहा कि एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है।

पीएम ने कहा कि एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। (File Image)

HighLights

  1. पीएम ने महाराष्ट्र की जीत को बताया विकास और सुशासन की जीत।
  2. कहा- महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा महायुति गठबंधन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकास और सुशासन की जीत है। वहीं झारखंड में जीत पर पीएम ने हेमंत सोरेन और JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी है।

पीएम ने महाराष्ट्र के नतीजों पर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र।’

झारखंड में जेएमएम गठबंधन को दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।’

करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की।’

यह जीत हर महाराष्ट्रवासी की जीत: शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की जीत पर कह है कि प्रचंड जनादेश ने झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।’

झारखंड की जनता का व्यक्त किया आभार

वहीं अमित शाह ने झारखंड में भाजपा को सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश वासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह झारखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

गृह मंत्री ने लिखा, ‘भाजपा के लिए जनजातीय समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। NDA की केंद्र सरकार झारखंड वासियों की उन्नति, प्रगति और जनजातीय विरासतों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।’

मणिपुर हिंसा पर बड़ी बैठक, महाराष्ट्र में चुनावी रैली रद कर दिल्ली लौटे अमित शाह; NPP ने सरकार से समर्थन लिया वापस

मणिपुर हिंसा पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की। सोमवार को भी मणिपुर के हालात पर बैठकों का दौर जारी रहेगा। इस बीच एनपीपी ने मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में समर्थन वापस लेने का एलान किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह भी मणिपुर पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। ( फाइल फोटो)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा और तनाव को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियों को रद कर दिल्ली वापस आ गए। बाद में शाह ने गृह मंत्रालय व सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मणिपुर के हालात की समीक्षा की और ताजा हिंसा को रोकने व तनाव को करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उधर, मणिपुर में हिंसा के मद्देनजर एनपीपी ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।

सोमवार को भी शाह करेंगे बैठक

पिछले चार दिनों में केंद्रीय गृह मंत्रालय मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अफस्पा (‌आर्म्स फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) लगाने के साथ ही सुरक्षा बलों के हिंसा रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश जारी किया है। शाह सोमवार को भी मणिपुर को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ध्यान देने की बात है कि आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के बाद उत्तेजित भीड़ ने शनिवार की रात को मणिपुर के वरिष्ठ मंत्री समेत भाजपा के तीन व कांग्रेस के एक विधायक के घरों में आग लगा दी थी।

सीएम के पैतृक घर पर हमले की कोशिश

लोगों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश भी की, जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। इसके पहले दिन में भीड़ ने तीन मंत्रियों समेत छह विधायकों के घरों पर हमला किया था। मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लागू कर्फ्यू के बीच हिंसा की बढ़ती घटनाओं ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति गंभीरता को देखते हुए अमित शाह ने चुनावी रैलियां रद कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का फैसला किया।

एनपीपी के कुल सात विधायक

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने रविवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया। पार्टी ने दावा किया कि एन बीरेन सिंह सरकार राज्य में संकट को हल करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है। मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। इनमें एनपीपी के सात विधायक हैं।

जेपी नड्डा को लिखा पत्र

एनपीपी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा और कहा कि पिछले कुछ दिनों में मणिपुर में स्थिति और खराब हुई है। कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश के लोग बेहद पीड़ा से गुजर रहे हैं। हमें लगता है कि बीरेन सिंह सरकार संकट को हल करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल है। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है।

 

भाजपा विधायक के घर पर तोड़फोड़

रविवार शाम को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में भाजपा विधायक कोंगखम रोबिंद्रो के पैतृक घर पर भी भीड़ ने तोड़फोड़ की। भीड़ ने रोबिंद्रो के मायंग इंफाल स्थित पैतृक घर पर धावा बोला और उनसे मिलने की मांग की। मगर उस वक्त विधायक आवास पर नहीं थे। उनके पिता ने कहा कि आपका संदेश बेटे को बता देंगे।

Exit mobile version