अमेरिका में Mpox के नए स्ट्रेन ‘क्लेड 1’ ने दी दस्तक, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने जानकारी दी है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एमपॉक्स के क्लेड 1 स्ट्रेन (Mpox Clade 1 Strain) का पहला मामला सामने आया है। बता दें यह स्ट्रेन एमपॉक्स के अन्य स्ट्रेन्स की तुलना में ज्यादा आक्रामक माना जाता है। सीडीसी के अनुसार कैलिफोर्निया में रहने वाले एक व्यक्ति में यह संक्रमण पाया गया है।

अमेरिका में मिला Mpox का नया स्ट्रेन, जानिए कितना खतरनाक है ‘क्लेड 1’ वेरिएंट (Image Source: Freepik)

एजेंसी, नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एमपॉक्स के क्लेड 1 स्ट्रेन (Mpox Clade 1 Strain) का पहला मामला सामने आया है। बता दें, यह एमपॉक्स का एक ज्यादा संक्रामक रूप है। हालांकि, अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग (सीडीसी) का कहना है कि आम लोगों को ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। सीडीसी के अनुसार, प्रभावित व्यक्ति अब ठीक हो रहा है और घर पर आइसोलेट है। ऐसे में, अब स्वास्थ्य विभाग संभावित संपर्कों का पता लगाने के लिए राज्य और स्थानीय स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि संक्रमण के आगे फैलने को रोका जा सके। आइए आपको बताते हैं कितना खतरनाक है एमपॉक्स का क्लेड 1 स्ट्रेन।

कितना खतरनाक है एमपॉक्स का नया स्ट्रेन?

एमपॉक्स वायरस के कई अलग-अलग स्ट्रेन या वेरिएंट हैं। क्लेड 1 स्ट्रेन भी इनमें से एक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्ट्रेन अन्य स्ट्रेन्स की तुलना में अधिक संक्रामक है और इससे होने वाली बीमारी अधिक गंभीर हो सकती है। जिसका अर्थ है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अधिक आसानी से फैल सकता है। इसके अलावा, क्लेड 1 संक्रमण के लक्षण भी अधिक गंभीर हो सकते हैं। हालांकि, एमपॉक्स के सभी मामलों का इलाज किया जा सकता है और ज्यादातर लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

कैसे फैलता है एमपॉक्स वायरस?

मंकीपॉक्स वायरस करीबी संपर्क जैसे छूना, चूमना या यौन गतिविधियों से फैल सकता है, साथ ही दूषित चीजों जैसे चादरें, कपड़े और सुइयों से भी फैल सकता है। इसके शुरुआती लक्षणों में आमतौर पर बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकावट शामिल हैं, इसके बाद दर्दनाक या खुजली वाला दाने निकलते हैं जो उभरे हुए घावों में बदल जाते हैं और आखिर में कुछ हफ्तों में ठीक भी हो जाते हैं।

क्लेड 1 स्ट्रेन, क्लेड II स्ट्रेन की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी से जुड़ा हुआ है। 2022 और 2023 में हुए बड़े प्रकोपों के बाद से अमेरिका में यह स्ट्रेन सक्रिय है। जबकि अमेरिका मुख्य रूप से क्लेड II मामलों से निपट रहा है, हाल के अफ्रीकी प्रकोप क्लेड I के कारण हुए हैं, जो अपने हाई रिस्क के लिए जाने जाते हैं। यह दर्शाता है कि इस बीमारी के विभिन्न स्ट्रेन अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में अलग-अलग गंभीरता के साथ फैल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *